महिला से 50 हजार रुपये छीनकर बाइक सवार अपराधी फरार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Jun 2024 10:07 PM

विज्ञापन

सकरा थाना क्षेत्र के सकरा बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया की सकरा शाखा के निकट मंगलवार को बाइक सवार तीन अपराधियों ने रामीरामपुर गांव निवासी गीता देवी से 50 हजार रुपये रखा झोला झपट लिया.

विज्ञापन

बैंक से रुपये निकासी कर घर जाने के लिए बेटे के साथ खड़ी थी महिला बाइक सवार तीन अपराधी आकर रुपये वाला झोला झपटकर भागे प्रतिनिधि, सकरा थाना क्षेत्र के सकरा बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया की सकरा शाखा के निकट मंगलवार को बाइक सवार तीन अपराधियों ने रामीरामपुर गांव निवासी गीता देवी से 50 हजार रुपये रखा झोला झपट लिया. इसके बाद सभी अपराधी जहांगीरपुर की ओर फरार हो गये. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की. इस संबंध में पीड़ित गीता देवी ने सकरा थाना में केस दर्ज कराया है. महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने पुत्र के साथ बैंक ऑफ इंडिया की सकरा शाखा में रुपये निकासी करने गयी थी. उसने 50 हजार रुपये निकासी कर रुपये को झोला में रख लिया और पुत्र के साथ बैंक से बाहर निकल गयी. उसके बाद वह सड़क किनारे घर जाने के लिए गाड़ी पकड़ने के लिए खड़ी थी. इसी दौरान सड़क से गुजर रहे बाइक सवार तीन अपराधी उसके पास आये और झपट्टामार कर झोला छीनकर फरार हो गये. एसआइ आशीष ठाकुर ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को खंगाला गया है. केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन