चलती बाइक पर तमंचा लहराने वाले युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने पर पुलिस आयी थी हरकत में

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने हथियार लहराते वायरल वीडियो के तीन युवकों को नाटकीय ढंग से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बाइक पर सवार तीनों युवकों को अवैध एक देशी पिस्टल और एक अर्द्धनिर्मित पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

पुलिस ने हथियार लहराते वायरल वीडियो के तीन युवकों को नाटकीय ढंग से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बाइक पर सवार तीनों युवकों को अवैध एक देशी पिस्टल और एक अर्द्धनिर्मित पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि तीनों युवकों का बाइक पर सवार हो हाथ में पिस्टल लहराते वीडियो वायरल हुआ था. वायरल वीडियो की जांच-पड़ताल के बाद पता चला कि तीनों मशरक थाना क्षेत्र के ही हैं. तीनों युवकों को पुलिस ने नाटकीय ढंग से धर दबोचा और थाना हाजत में बंद कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. गिरफ्तार युवकों की पहचान कर्ण कुदरिया गांव के ओसामा अंसारी पिता अब्दुल रहीम अंसारी, नवी हुसैन पिता जैनुद्दीन साह, शाहिन मियां पिता रहमान मिया हैं. अर्द्धनिर्मित देशी पिस्टल नवी हुसैन के घर में बिछावन के नीचे से और शाहिन के पास से चालू हालत में देशी पिस्टल बरामद हुआ है. पुलिस पूरे मामले में जांच-पड़ताल कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन