मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने की कैश वैन लूटने की असफल कोशिश, वैन चालक को गोली मारकर किया घायल
मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के बखरा में अपराधियों ने कैश वैन को निशाना बनाया है. कैश वैन को लूटने की असफल कोशिश के बाद अपराधियों ने वैन ड्राइवर को गोली मार दी. जिसके बाद घायल हालत में ड्राइवर को अस्पताल ले जाया गया है. जहां उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है.

आपके शहर में
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मामला सरैया थाना क्षेत्र के बखरा का बताया जा रहा है. जहां कैश वैन को अपराधियों ने लूट के मंसूबे से निशाना बनाया. जिसमें वो सफल नहीं हो सके. सड़क पर अपराधियों द्वारा सरेआम इस तरह की घटना को अंजाम देने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं घायल ड्राइवर को अस्पताल ले जाया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एसपी ने कैश वैन सुरक्षित होने की बात कही है.
Also Read: रामविलास पासवान की सीट पर किसे भेजा जाएगा राज्यसभा, लोजपा-भाजपा के इन नामों की है चर्चा…
Posted by : Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए