Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में बाइक सवार बदमाशों ने महिला से दिनदहाड़े सोने की चैन झपटी , इलाके में हड़कंप
Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के रामदयालु नगर में शनिवार रात चेन स्नैचिंग की घटना सामने आयी है. जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली.
Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के रामदयालु नगर में शनिवार रात चेन स्नैचिंग की घटना सामने आयी है. जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली. इस घटना के समय महिला अपने घर के सामने खड़ी थीं तभी दो युवक बाइक पर आए और रास्ता पूछने के बहाने उनके पास रुके महिला ने बताया कि उन्होंने उनसे पोखरिया पीर का रास्ता पूछा, जिस पर उन्होंने गली के बंद होने की जानकारी दी. इसी दौरान बदमाशों ने चेन खींची और तेजी से फरार हो गए.
आपके शहर में
पुलिस घटना के जांच में जुटी
इस घटना के बाद पीड़िता ने थाने में FIR दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. काजी मोहम्मदपुर थानाध्यक्ष रवि गुप्ता ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. इस घटना के बाद पुलिस जांच जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है.
इस घटना से दो दिन पहले एक और घटना हुई
इस घटना से ठीक दो दिन पहले काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पावर हाउस चौक पर भी एक रिटायर्ड महिला प्रोफेसर के साथ इसी प्रकार की घटना हुई थी, जिसमें बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली थी. लगातार हो रही इन घटनाओं ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. पुलिस ने जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए