बैंक लूट का खुलासा : लूट के छह लाख रुपये के साथ दो गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर : सदर थाने के पास बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में 13.89 लाख की लूट का खुलासा पुलिस ने 48 घंटे के भीतर कर लिया़ पुलिस ने शुक्रवार की सुबह गोबरसही कृष्णा नगर व पताही इलाके में छापेमारी कर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया़ इनके पास से लूट के छह लाख रुपये, दो पिस्टल, […]
मुजफ्फरपुर : सदर थाने के पास बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में 13.89 लाख की लूट का खुलासा पुलिस ने 48 घंटे के भीतर कर लिया़ पुलिस ने शुक्रवार की सुबह गोबरसही कृष्णा नगर व पताही इलाके में छापेमारी कर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया़ इनके पास से लूट के छह लाख रुपये, दो पिस्टल, बैंक के गार्ड की लूटी गयी चार कारतूस, तीन बाइक, मोबाइल समेत अन्य सामग्री बरामद की गयी है़
आपके शहर में
हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस सूत्रों की मानें तो लूट में शामिल दो और अपराधी बाकी रुपये को लेकर फरार हो गये हैं. इसके अलावा कई और संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. गिरफ्तार आरोपितों से सदर थाने पर एसएसपी जयंत कांत, सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने पूछताछ की.
वहीं, एसएसपी जयंतकांत ने कहा कि कार्रवाई जारी है. शीघ्र पूरे मामले का खुलासा कर लिया जायेगा़ सूत्रों के अनुसार, पताही निवासी शातिर गोबरसही कृष्णा नगर में किराये के मकान में परिवार के साथ रहता है. उसके कमरा में ही लूट की साजिश रची गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए