झाड़-फूंक के आरोप में पड़ोसी ने महिला को पीटा
धारदार हथियार से पीड़िता पर वार कर दिया
मुजफ्फरपुर. डायन का आरोप लगा कर पड़ोसी युवक ने घर पर आकर महिला को पीट दिया. मामला अहियापुर थाना के नाजिरपुर का है. पीड़िता ने एसकेएमसीएच ओपी में फर्द बयान में तीन को आरोपित किया है. पीड़िता ने बताया कि उसके पड़ोसी के बेटे की तबीयत खराब हो गयी थी. उसने भगत को बुलाया और झाड़-फूंक कराया. उस पर ही डायन का आरोप लगाते हुए उसने उसकी जमकर पिटाई कर दी. जब वह चीखने-चिल्लाने लगी तो बहू ने आकर बीच-बचाव किया. आरोपितों ने धारदार हथियार से पीड़िता पर वार कर दिया. इसमें उसका सिर बुरी तरह कट गया. ग्रामीणों ने उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया. ओपी प्रभारी गौतम कुमार ने कहा कि बयान लिया गया है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए