वेतन नहीं मिलने पर एंबुलेंस कर्मी हड़ताल पर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
वेतन नहीं मिलने पर एंबुलेंस कर्मी हड़ताल पर
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
नई एजेंसी में समायोजन नहीं होने और छह माह का वेतन नहीं मिलने पर जिलेभर के एंबुलेंस कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. इससे मरीजों को निजी वाहन से अस्पताल से घर जाना पड रहा हैं. एंबुलेंस की हड़ताल से मरीज परेशान रहे. मरीजों को अस्पताल आने के लिए निजी गाड़ी और ऑटो लेना पड़ रहा है. सदर अस्पताल से पीएचसी तक और एसकेएमसीएच तक मरीज परेशान रहे. सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं को हुई है. जिला एंबुलेंस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मो. मुस्लिम ने बताया कि नई एजेंसी ने पहले से काम कर रहे एंबुलेंस कर्मियों जिसमें ड्राइवर से लेकर तकनीशियन तक शामिल हैं. उनका समायोजन नहीं किया गया है. समायोजन नहीं होने के विरोध में एंबुलेंस कर्मचारी संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. जिले में 72 एंबुलेंस चलती है. जिसमें 32 का संचालन निजी एजेंसी और बाकी का स्वास्थ्य समिति करती है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन