Muzaffarpur : ट्रेन से उतर रहा युवक घायल, अस्पताल में दम तोड़ा

Updated:
विज्ञापन

Muzaffarpur : ट्रेन से उतर रहा युवक घायल, अस्पताल में दम तोड़ा

विज्ञापन

साहेबगंज. प्रखंड की बसंतपुर चैनपुर पंचायत के विश्वंभरापुर निवासी मोहन भगत के पुत्र शिवम (19) चकिया अनुमंडल के हरपुर नाग रेलवे स्टेशन के पास उतरते समय ट्रेन का झटका लगने गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए चकिया ले जाया गया, जहां से चिकित्सक ने रेफर कर दिया. एसकेएमसीएच पहुंचते ही युवक ने दम तोड़ दिया. उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. आसपास के लोग ढांढ़स बंधा रहे थे. वह एकलौता पुत्र व इंटरमीडिएट का छात्र था. उसे तीन छोटी बहने हैं. पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. एसकेएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाकर अंतिम संस्कार किया जायेगा. परिजनों ने बताया कि सुबह किसी बात को लेकर विवाद हुआ था़ उसके बाद शिवम बिना कुछ बताये घर से निकल गया था़ उसके बाद घटना की सूचना मिली़ उसके बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है़

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन