बाया नदी में डूबने से बच्ची की मौत

Updated:
विज्ञापन

साहेबगंजप्रखंड के शाहपुरपट्टी में मंगलवार को बाया नदी में डूबने से रामचंद्र भगत की सात वर्षीया पुत्री प्रियंका कुमारी की मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, साहेबगंज प्रखंड के शाहपुरपट्टी में मंगलवार को बाया नदी में डूबने से रामचंद्र भगत की सात वर्षीया पुत्री प्रियंका कुमारी की मौत हो गयी. बताया गया कि बाया नदी से सौ मीटर की दूरी पर उसका घर है. वह शौच के लिए नदी किनारे गयी थी. इसी दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गयी. उसे पानी से बाहर निकाला जाता, तब तक मौत हो चुकी थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. वह प्रथम वर्ग की छात्रा थी. दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटी थी.उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. सभी का रो-रोकर बुरा हाल था. उसकी मौत पर मुखिया अमलेश कुमार, वार्ड सदस्य चंदन कुमार, राकेश कुमार आदि ने शोक जताया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन