बेला की फैक्ट्री में 70 हजार के कॉपर वायर चुराये
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बेला की फैक्ट्री में 70 हजार के कॉपर वायर चुराये
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
बेला थाना के औद्योगिक क्षेत्र में चोरी की वारदात हुई है. जहां एक फैक्ट्री से करीब 70 हजार रुपये का कॉपर वायर चोरी कर लिया गया. फैक्ट्री के प्रबंधक फैयाज खान ने बेला थाना में शिकायत दर्ज कराई. बताया की घटना रात के अंधेरे में हुई. सुबह फैक्ट्री के कर्मचारियों ने वायर गायब पाया. जिसके बाद प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू की. शुरुआती जांच में पता चला है कि चोर फैक्ट्री की दीवार फांदकर अंदर घुसे और कॉपर वायर को निकाल कर भाग गये. बेला थाना की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी देखा. कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ की.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन