28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

एलएस कॉलेज में लगेगा एस्ट्रो टर्फ

फोटो :: ब्यूरो में है- हॉकी इंडिया के महासचिव व प्राचार्य के बीच बनी सहमति- हॉकी इंडिया के हाइ परफॉर्मेंस मैनेजर एमके कौशिक ने स्थल निरीक्षण के बाद दी हरी झंडी- कॉलेज प्रबंधन जल्द भेजेगा प्रस्तावसंवाददाता, मुजफ्फरपुरहॉकी के विकास के लिए एलएस कॉलेज में एस्ट्रो टर्फ लगाया जायेगा. इसके लिए जल्द ही कॉलेज प्रबंधन हॉकी […]

फोटो :: ब्यूरो में है- हॉकी इंडिया के महासचिव व प्राचार्य के बीच बनी सहमति- हॉकी इंडिया के हाइ परफॉर्मेंस मैनेजर एमके कौशिक ने स्थल निरीक्षण के बाद दी हरी झंडी- कॉलेज प्रबंधन जल्द भेजेगा प्रस्तावसंवाददाता, मुजफ्फरपुरहॉकी के विकास के लिए एलएस कॉलेज में एस्ट्रो टर्फ लगाया जायेगा. इसके लिए जल्द ही कॉलेज प्रबंधन हॉकी इंडिया को प्रस्ताव भेजेगी. शनिवार को हॉकी इंडिया के महासचिव मुश्ताक अहमद व प्राचार्य डॉ अमरेंद्र नारायण यादव के बीच वार्ता में इस पर सहमति बनी. इसके लिए स्थल का भी चयन कर लिया गया है. यह एलएस कॉलेज मैदान के दक्षिणी भाग में लगेगा. हॉकी इंडिया के हाइ परफॉर्मेंस मैनेजर एमके कौशिक ने स्थल निरीक्षण के बाद यह सुझाव दिया. एस्ट्रो टर्फ लगाने के साथ-साथ हॉकी इंडिया कॉलेज में हॉकी का आवासीय प्रशिक्षण केंद्र भी खोलेगी. यहां खिलाडि़यों के रहने, खाने के अलावा प्रशिक्षण की सुविधा भी मिलेगी. एस्ट्रो टर्फ लगने के बाद एलएस कॉलेज अंतर विवि हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी हासिल कर सकता है. हॉकी इंडिया के महासचिव मुश्ताक अहमद ने बताया कि कॉलेज से रेलवे स्टेशन की दूरी काफी कम है. ऐसे में एस्ट्रो टर्फ लगने के बाद कॉलेज सब जूनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए भी दावा ठोक सकती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें