मुजफ्फरपुर : बालिका गृह के एनजीओ का अकाउंट मिला खाली

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Feb 2020 9:03 AM

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : आयकर विभाग की जांच में मुजफ्फरपुर बालिका गृह का संचालन करने वाले एनजीओ सेवा संकल्प व विकास समिति का अकाउंट खाली मिला. इस एनजीओ पर आयकर विभाग की 8.32 करोड़ रुपये की देनदारी है. अब आयकर विभाग ब्रजेश ठाकुर के अकाउंट से इस रकम की वसूली करने पर विचार कर रहा है. यदि […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : आयकर विभाग की जांच में मुजफ्फरपुर बालिका गृह का संचालन करने वाले एनजीओ सेवा संकल्प व विकास समिति का अकाउंट खाली मिला. इस एनजीओ पर आयकर विभाग की 8.32 करोड़ रुपये की देनदारी है.
अब आयकर विभाग ब्रजेश ठाकुर के अकाउंट से इस रकम की वसूली करने पर विचार कर रहा है. यदि इनके अकाउंट से भी राशि वसूल नहीं हुई तो इनकी अन्य अचल संपत्तियों से राशि वसूल की जायेगी. आयकर विभाग ने मुख्यालय को यह जानकारी उपलब्ध करा दी है कि एनजीओ के अकाउंट में राशि नहीं है. आयकर अधिकारी पवन कुमार ने कहा कि ब्रजेश ठाकुर के अकाउंट से राशि नहीं मिलती है तो उनकी अन्य संपत्तियों से वसूली की जानी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन