अगले पांच दिनों में एक से दो डिग्री तक बढ़ सकता है दिन का तापमान

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : मौसम में बदलाव का दिखना शुरू हो गया है. दिन में धूप खिलने के बाद अब गर्मी का अहसास होने लगा है. पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री की वृद्धि हुई है. न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : मौसम में बदलाव का दिखना शुरू हो गया है. दिन में धूप खिलने के बाद अब गर्मी का अहसास होने लगा है. पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री की वृद्धि हुई है. न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया. दिन में आसमान साफ रहा. सुबह में सूरज के निकलने से पूरे दिन धूप खिल रही है. इस वजह से दिन में लोगों ने स्वेटर पहनना कम कर दिया है. घर से सुबह निकल कर देर शाम या रात में लौटने वाले लोग ही स्वेटर पहन रहे हैं. मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में आसमान साफ रहने व मौसम के शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की है. डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा की ओर से जारी मौसम बुलेटिन में इसकी संभावना व्यक्त की गयी है.
बताया गया है कि उत्तर बिहार के जिले में अगले पांच दिन में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है.
वहीं, न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने का अनुमान है. औसतन आठ से दस किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने का अनुमान है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन