खबड़ा गुमटी बंद करने पर राहगीरों ने किया हंगामा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड के खबड़ा गुमटी को करीब 15 मिनट बंद रखने पर सोमवार की दोपहर दोनों ओर दर्जनों गाड़ियों की लाइन लग गयी. दोपहर के समय परीक्षा व अन्य काम से आने जाने वाले लोगों ने इसको लेकर जमकर हंगामा किया. इसके बाद लाइन क्लियर मिलने के बाद गोंदिया एक्सप्रेस को पार कराया […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड के खबड़ा गुमटी को करीब 15 मिनट बंद रखने पर सोमवार की दोपहर दोनों ओर दर्जनों गाड़ियों की लाइन लग गयी. दोपहर के समय परीक्षा व अन्य काम से आने जाने वाले लोगों ने इसको लेकर जमकर हंगामा किया. इसके बाद लाइन क्लियर मिलने के बाद गोंदिया एक्सप्रेस को पार कराया गया. मुजफ्फरपुर से गोंदिया एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या तीन से खुली. इसके बाद कंट्रोल ने खबड़ा गुमटी व रामदयालु गुमटी बंद करने की सूचना दी.
आपके शहर में
विज्ञापन
पहली गुमटी खबड़ा होने से उसे बंद कर दिया. वहीं रामदयालु गुमटी पर भीषण जाम होने की वजह से गुमटी बंद नहीं हो सकी. इसको लेकर ट्रेन को खबड़ा गुमटी से पहले रोक दी गयी. करीब 10 मिनट तक गेट नहीं खोलने पर लोगों को परेशानी होने लगी. इस दौरान एंबुलेस भी रुकी रही. यह देखते हुए लोगों ने बाद हंगामा शुरू हो गया.
करीब 20 मिनट बाद रामदयालु गुमटी को क्लियर करा कर ट्रेन को आगे बढ़ाया गया. बताया जा रहा है कि रोजाना रामदयालु पर जाम की स्थिति बनी रहती है. इस वजह से गुमटी समय पर बंद नहीं हो पाती है. इस वजह से ट्रेनें विलंब होती है. परिचालन विभाग ने कहा कि गुमटी बंद नहीं होने से ट्रेन को रोका गया था.
रामदयालु गुमटी पर लगा था भीषण जाम, खबड़ा में ही गोंदिया एक्सप्रेस को रोका गया
परीक्षा में जाने वाले स्टूडेंट व अन्य राहगीरों की लगी लंबी लाइन
जाम की वजह से रोजाना समय
पर बंद नहीं होती है गुमटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन