चलती ट्रेनों में इंटरटेनमेंट ऑन डिमांड, देख सकेंगे फिल्में

मुजफ्फरपुर : पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार नये-नये कदम उठा रहा है. इस क्रम में पूर्व मध्य रेलवे की ट्रेनों में इंटरटेनमेंट ऑन डिमांड की सुविधा दी गयी है. इसमें यात्री वाईफाई ऑन कर vurail.com से कनेक्ट होंगे. इससे फिल्में, कार्टून, सांस्कृतिक व मनोरंजन वाले सीरियल देख सकेंगे. यह सिस्टम ट्रेन […]
मुजफ्फरपुर : पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार नये-नये कदम उठा रहा है. इस क्रम में पूर्व मध्य रेलवे की ट्रेनों में इंटरटेनमेंट ऑन डिमांड की सुविधा दी गयी है. इसमें यात्री वाईफाई ऑन कर vurail.com से कनेक्ट होंगे. इससे फिल्में, कार्टून, सांस्कृतिक व मनोरंजन वाले सीरियल देख सकेंगे.
यह सिस्टम ट्रेन की बोगी में लगाया जायेगा. मजेदार बात ये है कि आपको एंटरटेनमेंट ऑन डिमांड की सुविधा बिना खर्च व बिना इंटरनेट के मिलेगी. फिलहाल यह सेवा दानापुर मंडल के राजधानी एक्सप्रेस व संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में शुरू की गयी है. बेहतर फीडबैक के बाद सोनपुर मंडल की ट्रेनों में भी इस डिवाइस को लगाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




