25 मार्च से विहिप निकालेगी रथयात्रा
Updated at : 20 Jan 2020 7:32 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : विश्व हिंदू परिषद पूरे देश में 25 मार्च से लेकर 7 अप्रैल तक रथयात्रा का आयोजन करेगा. देश के एक लाख से अधिक गांवों में रामोत्सव आयोजित किया जायेगा. सुप्रीम कोर्ट की ओर से रामलला की जन्मभूमि के फैसले की खुशी में इस तरह के आयोजन का निर्णय लिया गया है. यह बातें […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : विश्व हिंदू परिषद पूरे देश में 25 मार्च से लेकर 7 अप्रैल तक रथयात्रा का आयोजन करेगा. देश के एक लाख से अधिक गांवों में रामोत्सव आयोजित किया जायेगा. सुप्रीम कोर्ट की ओर से रामलला की जन्मभूमि के फैसले की खुशी में इस तरह के आयोजन का निर्णय लिया गया है.
यह बातें विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने रविवार को पुरानी बाजार स्थित सत्यनारायण मंदिर में तीन दिवसीय बैठक की समाप्ति के बाद प्रेसवार्ता में कही. उन्होंने कहा कि सीएए के विरुद्ध लोगों में भ्रम की स्थिति है. अल्पसंख्यक तुष्टिकरण के कारण कुछ राजनीतिक पार्टियां भ्रम को हवा दे रही है. लोगों के भ्रम दूर करने के लिए कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है. यह पूरे देश में चलाया जायेगा.
महामंत्री परांडे ने कहा कि सीएए देश के लिए जरूरी है. लोगों को गलत संदेश दिया जा रहा है कि इससे देश में रहने वाले लोगों की नागरिकता जायेगी. देश में हिंदुओं को धर्मांतरित करने का षडयंत्र भी चल रहा है. इसे रोकने के लिए प्रांतीय बैठक में कार्ययोजना बनायी गयी है.
इसके अलावा विहिप की ओर से शिक्षा, चिकित्सा, आर्थिक स्वावलंबन, महिला सशक्तीकरण, कौशल विकास के क्षेत्रों में भी बड़ा कार्य किया जायेगा. प्रेसवार्ता में विहिप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही, क्षेत्र संगठन मंत्री केशव राजू, क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, प्रांत मंत्री राजकिशोर व जिला मंत्री नीरज शर्मा मौजूद थे.
कृष्ण मुरारी बने विहिप के जिलाध्यक्ष
विहिप की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में शहर के कृष्ण मुरारी भरतिया विहिप के अध्यक्ष बनाये गये. कार्यसमिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से इनका चुनाव किया. लंबे समय से संगठन का यह पद रिक्त था.
संगठन के उद्देश्यों के तहत काम करेंगे
नये दायित्व मिलने के बाद विहिप से जुड़ कृष्ण मुरारी भरतिया ने कहा कि संगठन के उद्देश्यों के तहत काम करेंगे. उन्हें जो भी दायित्व सौंपा जायेगा, उसे पूरा करेंगे. भरतिया फिलहाल मुजफफरपुर गोशाला के सचिव हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




