पश्चिमी विक्षोभ ने दिखाया असर, शुरू हुई बूंदाबांदी

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर बिहार के जिलों में मौसम में बदलाव आ गया है. शुक्रवार देर शाम से आसमान में बादलों ने डेरा जमाने के बाद तेज हवा के साथ बूंदाबांदी भी शुरू हो गयी है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 12 से 24 घंटे में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर बिहार के जिलों में मौसम में बदलाव आ गया है. शुक्रवार देर शाम से आसमान में बादलों ने डेरा जमाने के बाद तेज हवा के साथ बूंदाबांदी भी शुरू हो गयी है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 12 से 24 घंटे में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बारिश की संभावना तराई के जिलों एवं इससे सटे मैदानी भागों के कुछ हिस्सों में अधिक है. इसके बाद मौसम के शुष्क रहने की संभावना है. 19 से 21 जनवरी के बीच सुबह में घना कुहासा रह सकता है. पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापम���न नौ से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

शनिवार और रविवार को पूरबा हवा तथा शेष अवधि में पछिया हवा चलने की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार औसतन पांच से आठ किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में साढ़े पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई. अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया.

अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड दर्ज किया गया. शुक्रवार को बादलों की लुकाछिपी होती रही. दोपहर करीब तीन बजे के बाद मौसम में हल्का बदलाव हुआ. आसमान में बादल छाने लगा. इस वजह से शाम में एक बार फिर ठंड बढ़ गयी.

डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि राजस्थान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ तैयार हो रहा है. इस वजह से अगले 12 से 24 घंटे में हल्की बारिश होने के आसार है. इसके बाद मौसम साफ हो जायेगा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन