सेंट्रल जेल में तलाशी, पांच मोबाइल बरामद

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : राज्य सरकार के आदेश पर रविवार को शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में औचक छापेमारी किया गया. डीएम आलोक रंजन घोष, एसएसपी जयंत कांत के नेतृत्व में जिले के 40 थानों की पुलिस के साथ 300 पुलिस जवानों ने पांच घंटे तक जेल के चप्पे – चप्पे की तलाशी की. छापेमारी शुरू होते […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : राज्य सरकार के आदेश पर रविवार को शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में औचक छापेमारी किया गया. डीएम आलोक रंजन घोष, एसएसपी जयंत कांत के नेतृत्व में जिले के 40 थानों की पुलिस के साथ 300 पुलिस जवानों ने पांच घंटे तक जेल के चप्पे – चप्पे की तलाशी की. छापेमारी शुरू होते ही जेल कैदियों के बीच हड़कंप मच गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
सुबह साढ़े छह से दोपहर बारह बजे तक चले इस अभियान में जेल परिसर में लावारिस हालत में फेंका हुआ पांच मोबाइल, दो पेन ड्राइव , चार बैटरी, चार चार्जर , चार टिन का पत्तर , छह खैनी की पुड़िया, एक दर्जन गुटखा व एक सिम बरामद हुआ. वहीं, दूसरा सिम कांटी थाना क्षेत्र के सोनवर्षा निवासी बंदी रघुवंश कुमार के पास से बरामद हुआ. मामले को लेकर जेल अधीक्षक राजीव कुमार सिंह के बयान पर मिठनपुरा थाने में सिम रखने के आरोप में बंदी रघुवंश कुमार के खिलाफ नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
जानकारी के अनुसार, डीएम व एसएसपी औचक छापेमारी करने के लिए सुबह छह बजे ही शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा पहुंच गये थे. उनके साथ सिटी एसपी पीके मंडल, एसडीओ पूर्वी डा. कुंदन कुमार , नगर डीएसपी, एएसपी पूर्वी, डीएसपी पश्चिमी, सरैया एसडीपीओ के साथ जिले के सभी 40 थाने के थानेदार/ ओपीध्यक्षों के साथ – साथ लाइन से 300 महिला व पुरुष जवान को बुलाया गया. इसके बाद जेल के सभी वार्डों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया.
डीएम और एसएसपी के नेतृत्व में 300 पुलिस जवानों ने की तलाशी
जेल के सभी वार्डों, सेल, अस्पताल को पुलिस जवानों ने खंगाला
चार बैटरी, छह खैनी पुड़िया, दो पेन ड्राइव, चार टिन का पत्तर भी मिला
सिम मिलने पर बंदी रघुवंश कुमार पर मिठनपुरा थाने में प्राथमिकी
शनिवार को सुबह से शाम तक होती रही तलाशी, सामान बरामदगी शून्य
शनिवार को जेल प्रशासन की ओर से सुबह , दोपहर और शाम में सघन तलाशी अभियान चलाया गया था. हालांकि, तीनों बार उनको कुछ भी आपत्तिनजक समान बरामद नहीं हुआ था. वहीं, रविवार को डीएम व एसएसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गयी तो पांच मोबाइल व अन्य आपत्तिजनक समान बरामद हुआ. इससे जेल प्रशासन की कार्यशैली सवालों के घेरे में हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन