हादसे के दूसरे दिन भी शोक में डूबा बसंत गांव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2019 7:43 AM
औराई : एनएच 77 के कोलहिया व रामपुर हरि के बीच में बुधवार को हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत के दूसरे दिन गुरुवार को भी औराई के बसंत गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा. खामोशी के बीच गुरुवार को पीड़ित तीनों परिवारों के बीच दिन भर लोगों का आना-जाना लगा रहा. गुरुवार […]
औराई : एनएच 77 के कोलहिया व रामपुर हरि के बीच में बुधवार को हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत के दूसरे दिन गुरुवार को भी औराई के बसंत गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा. खामोशी के बीच गुरुवार को पीड़ित तीनों परिवारों के बीच दिन भर लोगों का आना-जाना लगा रहा. गुरुवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल, पुर्व सांसद अर्जुन राय, पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधि ने पीड़ित परिवार से मिलकर हर-संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










