स्कूटी से लौट रही मां-बेटी को एंबुलेंस ने रौंदा, बेटी की मौत

कुढ़नी : एनएच 77 स्थित बलिया ओवर ब्रिज पर दक्षिण दिशा में कट पॉइंट पर तेज रफ्तार ऐंबुलेंस ने स्कूटी सवार मां -बेटी को रौंद डाला. मौके पर रूपांजलि कुमारी (22) की दर्दनाक मौत हो गयी. शव को एंबुलेंस घसीटते हुए करीब डेढ़ किलोमीटर दूर रजला स्थित पेट्रोल पंप के पास तक ले गया. गंभीर […]
कुढ़नी : एनएच 77 स्थित बलिया ओवर ब्रिज पर दक्षिण दिशा में कट पॉइंट पर तेज रफ्तार ऐंबुलेंस ने स्कूटी सवार मां -बेटी को रौंद डाला. मौके पर रूपांजलि कुमारी (22) की दर्दनाक मौत हो गयी. शव को एंबुलेंस घसीटते हुए करीब डेढ़ किलोमीटर दूर रजला स्थित पेट्रोल पंप के पास तक ले गया. गंभीर रूप से जख्मी हुई रूपांजली की मां चंदा देवी (50) को पीएचसी से मेडिकल भेजा गया. वह मनियारी के रघुनाथपुर बसंत पंचायत रघुनाथ गोदाम निवासी मनीष पासवान की पत्नी चंदा देवी है, जबकि मृतका रूपांजलि विवाहित बेटी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




