लक्ष्मी चौक-एमआईटी रोड से हटा अतिक्रमण
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के उतरने के लिए पुलिस लाइन में बन रहे हैलीपैड व उसके आसपास की साफ-सफाई में निगम प्रशासन जुट गया है. शनिवार की सुबह-सुबह नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा व अपर नगर आयुक्त विशाल आनंद ने दल-बल के साथ लक्ष्मी चौक-एमआइटी रोड-पुलिस लाइन रोड किनारे से अतिक्रमण हटा कर साफ-सफाई […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के उतरने के लिए पुलिस लाइन में बन रहे हैलीपैड व उसके आसपास की साफ-सफाई में निगम प्रशासन जुट गया है. शनिवार की सुबह-सुबह नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा व अपर नगर आयुक्त विशाल आनंद ने दल-बल के साथ लक्ष्मी चौक-एमआइटी रोड-पुलिस लाइन रोड किनारे से अतिक्रमण हटा कर साफ-सफाई करायी.
इसके अलावा निगम व जिला प्रशासन आनन-फानन में जर्जर सड़क की मरम्मत से लेकर अन्य कार्य को कराने में जुट गया है. कलेक्ट्रेट के आसपास भी सड़कों की मरम्मत की जा रही है. वहीं लक्ष्मी चौक, ब्रह्मपुरा-जूरन छपरा-कंपनीबाग रोड को कमिश्नरी तक कालीकरण करने की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है. युद्धस्तर पर रात्रि में सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










