कुढ़नी में वाहन ने दो को रौंदा, राजमिस्त्री की मौत

Updated:
विज्ञापन

सीओ ने आपदा के तहत चार लाख का चेक सौंपा, उसके बाद जाम हटा कुढ़नी : तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार कर रहे दो व्यक्ति को रौंद डाला. इस दर्दनाक हादसे में राजमिस्त्री की मौके पर मौत हो गयी, जबकि उसके साथ दूसरा युवक जख्मी हो गया. घटना कुढ़नी थाना क्षेत्र के एनएच पर […]

विज्ञापन

सीओ ने आपदा के तहत चार लाख का चेक सौंपा, उसके बाद जाम हटा

आपके शहर में

विज्ञापन
कुढ़नी : तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार कर रहे दो व्यक्ति को रौंद डाला. इस दर्दनाक हादसे में राजमिस्त्री की मौके पर मौत हो गयी, जबकि उसके साथ दूसरा युवक जख्मी हो गया. घटना कुढ़नी थाना क्षेत्र के एनएच पर अकराहापुल के समीप बुधवार की देर शाम करीब 6:30 बजे हुई. मृतक मोहिनी निवासी चंदेश्वरी सिंह का पुत्र अजय कुमार उर्फ दसई (45) बताया गया.
अजय राजमिस्त्री का काम करता था. इसी गांव का जख्मी हुआ युवक शन्नी कुमार (26) जख्मी को पीएचसी में भर्ती कराया गया. हादसे में मौत की खबर सुनते ही आक्रोशित ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच एनएच के दोनों लेन को जाम कर हंगामा किया. वहां अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की.
सूचना पर पहुंचे कुढ़नी थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद, तुर्की प्रभारी ललित कुमार ने घटना की छानबीन कर आक्रोशितों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग आपदा के तहत मिलने वाले मुआवजा राशि का चेक परिजन को देने की मांग पर डटे रहे. सूचना पर बीडीओ संजीव कुमार, सीओ रंभू ठाकुर भी घटनास्थल पर पहुंचे. सीओ ने तत्काल आपदा के तहत चार लाख का चेक परिजन को सौंपा. मौके पर मौजूद पूर्व मुखिया मिंटू सिंह, सतीश सिंह आदि ने आक्रोशित को समझा बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया.
��ब जाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बताया गया कि अजय व शन्नी दोनों मुजफ्फरपुर से काम कर ऑटो से लौट कर पूर्वी लेन पर नीचे उतरे. वहां से अपने गांव जाने के लिए एनएच को पैदल पार कर रहे थे. इसी दौरान हाजीपुर से मुजफ्फरपुर की तरफ आ रही तेज रफ्तार वाहन ने दोनों को कुचल कर फरार हो गया. घटना की सूचना पर पहुंची पत्नी रानी सिन्हा ने पति के शव से लिपट दहाड़ मारकर रोती रही. मृतक को तीन पुत्री है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन