दिसंबर 2020 तक चालू होंगे शहर के 11 बंद जलमीनार

Updated:
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने काम करने वाली एजेंसी को जारी किया वर्क ऑर्डर मुजफ्फरपुर : बहुप्रतिक्षित शहर के 11 बंद जल मीनार (वाटर टाॅवर) के जीर्णोद्वार का रास्ता साफ हो गया है. लंबे समय से चल रही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मंगलवार को नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा ने काम करने वाली एजेंसी के […]

विज्ञापन

नगर आयुक्त ने काम करने वाली एजेंसी को जारी किया वर्क ऑर्डर

आपके शहर में

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : बहुप्रतिक्षित शहर के 11 बंद जल मीनार (वाटर टाॅवर) के जीर्णोद्वार का रास्ता साफ हो गया है. लंबे समय से चल रही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मंगलवार को नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा ने काम करने वाली एजेंसी के नाम वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है.
एजेंसी को काम पूर्ण करने के लिए एक साल का समय दिया गया है. इसके बाद वाटर टाॅवर के जीर्णोद्वार व लगने वाले नये पंप की तीन साल तक मेंटेनेंस करने की जिम्मेदारी एजेंसी की होगी. इसके अलावा कई अन्य शर्तों के साथ नगर आयुक्त ने मंगलवार को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया.
इस काम पर 5.34 करोड़ 80 हजार 428 रुपर्य खर्च होने हैं. नगर आयुक्त ने बताया कि इस काम के पूरा हो जाने पर शहर के लगभग 50 प्रतिशत जनसंख्या को गर्मी के दिनों में होनेवाली पेयजल संकट की समस्या से राहत मिल जायेगी. विशेष परिस्थिति में अगर पंप किसी कारण से बंद हो गया है और वाटर टाॅवर में पानी स्टोर है. ऐसे में भी एक-दो दिनों तक वाटर टाॅवर में स्टोर पानी की आपूर्ति होने से लोगों को राहत मिलेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन