बाजार समिति में मिला कारोबारी का शव, हत्या की जतायी आशंका
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : अहियापुर थानाक्षेत्र के बाजार समिति में सोमवार की सुबह मछली कारोबारी सागर साह (35) का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. सूचना पर पहुंची अहियापुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. मृतक के पॉकेट से चार हजार रुपये नकद व एक मोबाइल फोन […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : अहियापुर थानाक्षेत्र के बाजार समिति में सोमवार की सुबह मछली कारोबारी सागर साह (35) का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. सूचना पर पहुंची अहियापुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. मृतक के पॉकेट से चार हजार रुपये नकद व एक मोबाइल फोन मिला है.
आपके शहर में
विज्ञापन
मृतक सागर साह समस्तीपुर जिले के ताजपुर थानाक्षेत्र के हरिशंकरपुर गांव के रहनेवाले थे. वे शनिवार को थोक मछली खरीदने के लिए शहर आये थे. मृतक के मोबाइल से पुलिस ने कॉल कर घटना की सूचना उसके परिजनों को दी.
पुलिस मृतक के मोबाइल का कॉल डिटेल खंगाल रही है. एसकेएमसीएच पहुंचे सागर के परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने की बात पुलिस को बतायी है. थानेदार विकास राय ने बताया कि बाजार समिति स्थित मछली मंडी से शव बरामद किया गया है. मृतक के शरीर पर कोई निशान नहीं मिला है. उसके पॉकेट से रुपये व मोबाइल बरामद हुआ है. पुलिस हत्या समेत कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन