मुजफ्फरपुर : बेटियों की क्षमता को पहचानें तो निकलेंगी कई शिवांगी
मुजफ्फरपुर : नौसेना में देश की पहली महिला पायलट बनकर मुजफ्फरपुर का नाम रोशन करनेवाली शहर की बेटी सब लेफ्टिनेंट शिवांगी को रविवार को सम्मानित किया गया. सेना के विजय दिवस पर संयुक्त भवन में आयोजित समारोह में भूतपूर्व सैनिक संघ की ओर से शिवांगी को यह सम्मान दिया गया. इस मौके पर शिवांगी के […]
मुजफ्फरपुर : नौसेना में देश की पहली महिला पायलट बनकर मुजफ्फरपुर का नाम रोशन करनेवाली शहर की बेटी सब लेफ्टिनेंट शिवांगी को रविवार को सम्मानित किया गया.
आपके शहर में
सेना के विजय दिवस पर संयुक्त भवन में आयोजित समारोह में भूतपूर्व सैनिक संघ की ओर से शिवांगी को यह सम्मान दिया गया. इस मौके पर शिवांगी के पिता हरिभूषण सिंह व मां कुमारी प्रियंका काफी खुश दिखे. शिवांगी के पिता हरिभूषण सिंह ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि बेटा-बेटी में कभी फर्क न करें. संतान की क्षमता को बचपन से पहचानें. जिस दिशा में वह प्रयास कर रहे हैं, हर कदम पर अपने बच्चों का साथ दें. अगर ऐसा होगा तो आनेवाले समय में कई शिवांगी यहां से निकलेंगी, जो पूरे देश व दुनिया में मुजफ्फरपुर का नाम रोशन करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए