अहियापुर में युवती को जलाया

Updated at : 09 Dec 2019 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
अहियापुर में युवती को जलाया

मुजफ्फरपुर : अहियापुर के नाजीरपुर मुहल्ले में एक युवक घर में घुस कर 23 साल की युवती को जला दिया. गंभीर हालत में उसे एसकेएमसीएच में रविवार की शाम भर्ती कराया गया. डॉक्टर ने झुलसी युवती को 85 प्रतिशत जले होने की बात बतायी. कहा कि उसकी हालत गंभीर है. देर रात आरोपित राजा राय […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : अहियापुर के नाजीरपुर मुहल्ले में एक युवक घर में घुस कर 23 साल की युवती को जला दिया. गंभीर हालत में उसे एसकेएमसीएच में रविवार की शाम भर्ती कराया गया. डॉक्टर ने झुलसी युवती को 85 प्रतिशत जले होने की बात बतायी.

कहा कि उसकी हालत गंभीर है. देर रात आरोपित राजा राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. युवती की मां ने देर शाम अहियापुर पुलिस में शिकायत दर्ज करायी. उसने गांव के ही राजा राय को आरोपित किया है. पुलिस को बताया कि शनिवार को कटरा पीएचसी में ड्यूटी करने के लिए सुबह घर से निकली.
शाम साढ़े पांच बजे के करीब नतिनी ने फोन कर बताया कि राजा राय घर में घुस कर मौसी से गाली-गलौज कर रहा है. कुछ देर के बाद पुत्री ने फोन कर बताया कि राजा ने उसे जला दिया है. इसके बाद घर पहुंची, तो पुत्री को अस्पताल में भर्ती कराया. जमादार सुमनजी झा ने बताया कि युवती की मां का बयान दर्ज किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जा रही है.
नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म
एसकेएमसीएच में चल रहा है इलाज, चचेरे भाई पर आरोप
मुजफ्फरपुर : काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. बच्ची को उसकी मां रविवार की शाम एसकेएमसीएच में भर्ती करायी. डॉक्टर ने बताया कि बच्ची की मां दुष्कर्म की बात बतायी है. बच्ची की जांच की जा रही है. जांच के लिए पैथोलॉजी विभाग को भेजा गया है.
रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि होगी. फिलहाल बच्ची को गायनिक वार्ड में भर्ती कर इलाज की जा रही है. इधर, बच्ची की मां ने उसके चचेरा भाई पर ही दुष्कर्म करने का आरोप लगायी है. वह काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराये पर रह रही थी.
वहीं पर बगल में उसके भैंसुर अपने बच्चों के साथ रहते है. घर में काम कर बच्चे का जीवन यापन करती है. उसने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात आरोपित बच्ची को घर से उठा कर ले गया. दुष्कर्म करने के बाद उसे फिर से घर लाकर छोड़ दिया. लेकिन स्थानीय पुलिस ने जांच कराने की बात कही. इसके बाद वह मेडिकल बच्ची को लेकर आ गयी. उसने आरोपित पर पहले भी दुष्कर्म करने का आरोप लगायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन