आज नया टोला पावर सब स्टेशन से दो घंटे ठप रहेगी बिजली
Updated at : 21 Nov 2019 2:29 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : आइपीडीएस योजना के तहत शहर में जर्जर तार को केबलिंग करने और डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर (डीटीआर) की क्षमता बढ़ाने को लेकर गुरुवार को शहर के विभिन्न इलाकों में अलग अलग समय में 2 से 8 घंटे बिजली गुल रहेगी. इसमें नया टोला पावर सब स्टेशन से जुड़े इलाकों में दिन में दो घंटे पूरी […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : आइपीडीएस योजना के तहत शहर में जर्जर तार को केबलिंग करने और डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर (डीटीआर) की क्षमता बढ़ाने को लेकर गुरुवार को शहर के विभिन्न इलाकों में अलग अलग समय में 2 से 8 घंटे बिजली गुल रहेगी. इसमें नया टोला पावर सब स्टेशन से जुड़े इलाकों में दिन में दो घंटे पूरी तरह बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इस कारण शहर के मध्य इलाके पूरी तरह प्रभावित होंगे.
इसको लेकर शहरी वन के कार्यपालक अभियंता ने संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है वह अपने घरों में पानी स्टॉक कर ले, ताकि उन्हें परेशानी ना हो. बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने को मेंटेनेंस का काम चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




