बूढ़ी गंडक में डूबा इंटर का छात्र, शव बरामद

मुजफ्फरपुर : दादर पुल के पास बूढ़ी गंडक नदी में डूब कर इंटर के छात्र रोहित कुमार (18) की डूब कर मौत हो गयी. रोहित कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर मंगलवार की सुबह आठ बजे चचेरे भाई सौरभ के साथ नदी में स्नान करने गया था. इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह […]
मुजफ्फरपुर : दादर पुल के पास बूढ़ी गंडक नदी में डूब कर इंटर के छात्र रोहित कुमार (18) की डूब कर मौत हो गयी. रोहित कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर मंगलवार की सुबह आठ बजे चचेरे भाई सौरभ के साथ नदी में स्नान करने गया था. इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया. एसडीआरएफ व स्थानीय नाविकों ने सात घंटे की मशक्कत के बाद शव को नदी से खोज निकाला.
मुशहरी सीओ नागेंद्र कुमार ने मृतक के पिता गयानाथ राय को मुआवजे के रूप में चार लाख रुपये का चेक दिया. शव की खोजबीन के दौरान एसडीओ पूर्वी डाॅ कुंदन कुमार भी मौके पर मौजूद थे. अहियापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










