लूट के दौरान जख्मी वेंडर की हुई मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कटरा : थाना क्षेत्र के कोपी निवासी वेंडर संजय सिंह की मौत इलाज के लिए पटना ले जाते समय हो गयी. परिजन कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को शिवदासपुर से गैस वितरण कर लौट रहा था कि उसी क्रम में शिवदासपुर की सीमा पर गोली मारकर घायल कर दिया था. वहीं से साठ हजार […]
विज्ञापन
कटरा : थाना क्षेत्र के कोपी निवासी वेंडर संजय सिंह की मौत इलाज के लिए पटना ले जाते समय हो गयी. परिजन कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को शिवदासपुर से गैस वितरण कर लौट रहा था कि उसी क्रम में शिवदासपुर की सीमा पर गोली मारकर घायल कर दिया था. वहीं से साठ हजार रुपये लूट लिया था.
आपके शहर में
विज्ञापन
संंजय ही परिवार का एक मात्र सहारा था. वे अपने दोनों पुत्र शिवम कुमार व मोहन कुमार को पढ़ाते थे. गांव में शव पहुंचते ही ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गयी. थानाध्यक्ष सिकिन्दर कुमार ने कहा कि छापामारी की जा रही है. अविलंब अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन