वाहन ने किशोर को कुचला

Updated:
विज्ञापन

गायघाट : बेनीबाद ओपी क्षेत्र के पिरौछा चौक के समीप एनएच 57 पर अज्ञात वाहन ने एक किशोर को कुचल दिया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान पिरौछा गांव के रत्नेश खड़गा के पुत्र सुमित कुमार (12 वर्ष ) के रूप में हुई. हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने मुआवजा […]

विज्ञापन

गायघाट : बेनीबाद ओपी क्षेत्र के पिरौछा चौक के समीप एनएच 57 पर अज्ञात वाहन ने एक किशोर को कुचल दिया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान पिरौछा गांव के रत्नेश खड़गा के पुत्र सुमित कुमार (12 वर्ष ) के रूप में हुई. हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने मुआवजा के लिए एनएच 57 को जाम कर प्रदर्शन किया. डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित होने से वाहनों की लंबी कतार लग गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

बेनीबाद ओपी अध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंच आक्रोशितों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन ग्रामीण सड़क पर डटे रहे. सूचना पर पहुंचे बीडीओ अनिल कुमार ने मुआवजा व हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया. सीओ पवन कुमार ने आपदा प्रबंधन से चार लाख का चेक दिया. इसके बाद आक्रोशितों ने एनएच से जाम हटाया.

सुमित सड़क पार कर रहा था. दरभंगा की तरफ से आ रही वाहन की चपेट में वह आ गया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन