एसकेएमसीएच में चमकी बुखार से बीमार दो बच्चों की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच में शनिवार को चमकी-बुखार से बीमार दो बच्चों को मौत हो गयी. मृतकों में बोचहां की कोमल व मोतिहारी का बलवीर शामिल है. बताया जाता है कि बोचहां के कंठ विशुनपुर निवासी राज कुमार की बेटी कोमल कुमारी शनिवार की दोपहर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान डेढ़ घंटे […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच में शनिवार को चमकी-बुखार से बीमार दो बच्चों को मौत हो गयी. मृतकों में बोचहां की कोमल व मोतिहारी का बलवीर शामिल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बताया जाता है कि बोचहां के कंठ विशुनपुर निवासी राज कुमार की बेटी कोमल कुमारी शनिवार की दोपहर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान डेढ़ घंटे बाद ही उसकी मौत हो गयी. उसे तेज बुखार होने पर शनिवार की सुबह 11.30 बजे भर्ती कराया गया था. डाॅक्टर ने बताया कि बच्ची को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

इधर, शनिवार की देर रात चमकी बुखार से पीड़ित बलवीर की मौत हो गयी. वह दस सितंबर से भर्ती था. बलवीर मोतिहारी के रमगढ़वा गांव का रहने वाला था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन