ePaper

बालिका गृह कांड : इडी ने ब्रजेश ठाकुर के होटल समेत अचल 12 संपत्तियाें को किया जब्त

Updated at : 25 Sep 2019 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
बालिका गृह कांड : इडी ने ब्रजेश ठाकुर के होटल समेत अचल 12 संपत्तियाें को किया जब्त

मुजफ्फरपुर : इडी ने बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर की 12 संपत्तियों को जब्त कर लिया है. मंगलवार को पटना जोनल ऑफिस से असिस्टेंट डायरेक्टर एसके मंडल के नेतृत्व में पहुंची तीन टीमों ने यह कार्रवाई की है. जब्त संपत्तियों में साहू रोड स्थित बालिका गृह के तीन प्लॉट, आरएम पैलेस होटल […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : इडी ने बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर की 12 संपत्तियों को जब्त कर लिया है. मंगलवार को पटना जोनल ऑफिस से असिस्टेंट डायरेक्टर एसके मंडल के नेतृत्व में पहुंची तीन टीमों ने यह कार्रवाई की है. जब्त संपत्तियों में साहू रोड स्थित बालिका गृह के तीन प्लॉट, आरएम पैलेस होटल व सेवा संकल्प समिति का कार्यालय मुख्य रूप से शामिल हैं.

दोपहर एक बजे साहू रोड स्थित बालिका गृह में इडी की आठ सदस्यीय टीम पहुंची. जब्ती को लेकर ब्रजेश ठाकुर की चिह्नित संपत्तियों का कागजी मिलान के बाद टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी. सबसे पहले बालिका गृह कैंपस के तीन प्लॉट पर जब्ती का नोटिस चिपकाया गया. इसके बाद आरएम पैलेस होटल में नोटिस लगाया गया. फिर ब्रजेश ठाकुर की संस्था सेवा संकल्प समिति के ऑफिस पर नोटिस चिपकाया. शाम सात बजे तक टीम ने चिह्नित 12 प्लॉट पर नोटिस चिपका जब्त कर लिया. इसके अलावा दो टीमों ने बोचहां व गायघाट में भी संपत्ति जब्ती की कार्रवाई की. इसमें केदारनाथ रोड स्थित एक प्लॉट उनकी पत्नी के नाम पर है.

  • इडी के असिस्टेंट डायरेक्टर के नेतृत्व में तीन टीमें पहुंची थीं शहर
  • तीन संपत्तियों का खाता-खेसरा का नहीं हुआ मिलान
  • संपत्तियों का फिर से कराया जायेगा सर्वे
यहां चिपकाया नोटिस
बालिका गृह के तीन प्लॉट, आरएम पैलेस होटल, सेवा संकल्प समिति का ऑफिस
साहू रोड, केदारनाथ रोड, सिकंदरपुर, गोबरसही, बोचहां, गायघाट में संपत्तियों की जब्ती
अभी पटियाला जेल में बंद है मुख्य आरोपित ब्रजेश
15 प्लॉट की जब्ती की चल रही कार्रवाई
इडी की टीम ब्रजेश के शहर से लेकर गांव तक 15 प्लॉट को जब्त कर रही है. पहले दिन 12 प्लॉटों को जब्त कर लिया गया है. शाम होने के कारण टीम तीन और प्लॉट को जब्त नहीं कर सकी. संभवत: बुधवार को बचे प्लॉटों की जब्ती होगी.
1500 पेज में ब्रजेश की संपत्ति का रिकॉर्ड
इडी ने ब्रजेश ठाकुर की सभी संपत्ति के रिकॉर्ड की 1500 पेज की एक किताब बना रखी है. संपत्ति जब्ती की कार्रवाई के दौरान टीम के सदस्य उसी किताब का सहारा लेकर प्लॉट का खाता खेसरा व चौहद्दी का पता लगा रहे थे.
13 सितंबर को दिया गया था नोटिस : इडी की टीम ने ब्रजेश ठाकुर की संपत्ति जब्ती को लेकर 13 सितंबर को साहू रोड स्थित उनके आवास पर नोटिस भेजा था. साथ ही इसकी एक कॉपी मुशहरी सीओ को भी भेजी गयी थी. उनको अमीन के साथ मिलकर पहले ही चिह्नित प्लॉटों का निरीक्षण करना था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन