गांधीजी की थीम वाले एलएचबी कोच से चलेगी सप्तक्रांति एक्सप्रेस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Sep 2019 3:10 AM
मुजफ्फरपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को रेलवे यादगार बनाने की तैयारी में है. दो अक्तूबर को चंपारण के रास्ते चलने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस (12557/58) एलएचबी रैक में तब्दील जो जायेगी. सभी कोच में सत्य, अहिंसा व सद्भाव का संदेश लिखा रहेगा. गांधी जी के विचारों पर आधारित संदेश का बैनर-पोस्टर लगा इस […]
मुजफ्फरपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को रेलवे यादगार बनाने की तैयारी में है. दो अक्तूबर को चंपारण के रास्ते चलने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस (12557/58) एलएचबी रैक में तब्दील जो जायेगी. सभी कोच में सत्य, अहिंसा व सद्भाव का संदेश लिखा रहेगा. गांधी जी के विचारों पर आधारित संदेश का बैनर-पोस्टर लगा इस ट्रेन को रेल मंत्री पीयूष गोयल दिल्ली में हरी झंडी दिखायेंगे.
यहीं नहीं, इस ट्रेन से रेलवे बोर्ड के अधिकारी भी दो अक्तूबर को मुजफ्फरपुर तक यात्रा कर गांधी जी के 150वीं जयंती को चंपारण में यादगार बनायेंगे. रेलवे बोर्ड के निर्देश के बाद सोनपुर व समस्तीपुर मंडल के अधिकारी इसकी तैयारी में जुट गये हैं. 22 कोच वाला नया रैक रविवार को मुजफ्फरपुर पहुंच जायेगी. फिलहाल उसे नारायणपुर अनंत स्टेशन के यार्ड में रखा जायेगा. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि गांधी जी की 150वीं जयंती को यादगार बनाने के लिए रेलवे की वृहत तैयारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










