दुकानदार को मारी गोली, गंभीर

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बेला छपरा गांव में घर के बरामदे में सो रहे स्टेशनरी दुकानदार पीतांबर झा (40 वर्ष) के सिर में अपराधियों ने गोली मार दी. घटना रविवार देर रात की है. गोली की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य बाहर निकले तो पीतांबर खून से लथपथ अपने बेड पर पड़े थे. उन्हें इलाज के लिए […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बेला छपरा गांव में घर के बरामदे में सो रहे स्टेशनरी दुकानदार पीतांबर झा (40 वर्ष) के सिर में अपराधियों ने गोली मार दी. घटना रविवार देर रात की है. गोली की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य बाहर निकले तो पीतांबर खून से लथपथ अपने बेड पर पड़े थे. उन्हें इलाज के लिए जूरन छपरा के एक निजी क्लिनिक में भर्ती करवाया गया. वहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. देर शाम तक पीतांबर झा की स्थिति नाजुक बनी हुई थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना की सूचना पर सोमवार की सुबह नगर डीएसपी राम नरेश पासवान व थानेदार राजकुमार पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है. पीतांबर झा की बेला इमली चौक पर स्टेशनरी की दुकान है. वह गैस सप्लाइ का भी काम करते है. रविवार की रात करीब दस बजे पत्नी आरती व बेटा अंशुमन के साथ खाना खाने के बाद वह घर के बाहर बरामदे में सो गये. पत्नी-बच्चे कमरे में सो रहे थे.

पैदल पहुंचे थे अपराधी, स्लैब पर चढ़कर नजदीक से मारी गोली
पीतांबर झा के पड़ोसियों का कहना है कि अपराधी पैदल ही आये थे. जिस बारामदे में वह सो रहे थे, उसकी बाहरी दीवार में ग्रिल लगा है. घर के बाहर लोगों को बैठने के लिए स्लैब ढाला गया है. ऐसा लगता है कि अपराधी ने स्लैब पर चढ़कर ग्रिल के अंदर हाथ घुसकार नजदीक से सिर में गोली मार दी.
कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
पीतांबर झा के मोबाइल का कॉल डिटेल पुलिस खंगाल रही है. मोबाइल में सुबह से लेकर घटना के समय तक जिन – जिन नंबरों से बातचीत हुई थी, उसकी जांच की जा है. इसके अलावा पुलिस ने मौके से खून से सना बेडशीट व तकिया भी जब्त किया है. उसको जांच के लिए एफएसएल में भेजा जायेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन