पटना से आने में 50 रुपये, घर पहुंचने में लग रहे 250

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र के बीच चलने वाली सवारी गाड़ी संख्या 63265 मेमू के पिछले आठ माह से रामदयालु में आंशिक समापन होने की वजह से यात्रियों काे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यात्रियों को ट्रेन पकड़ने रामदयालु सड़क मार्ग से आना पड़ रहा है. इस वजह से यात्रियों को जेब […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र के बीच चलने वाली सवारी गाड़ी संख्या 63265 मेमू के पिछले आठ माह से रामदयालु में आंशिक समापन होने की वजह से यात्रियों काे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यात्रियों को ट्रेन पकड़ने रामदयालु सड़क मार्ग से आना पड़ रहा है. इस वजह से यात्रियों को जेब अधिक ढीली हो रही है. रामदयालु जाने में उतनी परेशानी नहीं है, जितनी पाटलिपुत्र से आने में.

आपके शहर में

विज्ञापन
पाटलिपुत्र से मुजफ्फरपुर का किराया एक्सप्रेस का 50 रुपये है, वहीं द्वितीय श्रेणी साधारण का किराया 25 रुपये है. यात्री पाटलिपुत्र से मुजफ्फरपुर का टिकट लेते हैं, क्योंकि काउंटर से टिकट मुजफ्फरपुर का ही मिलता है.
ट्रेन का जब आंशिक समापन रामदयालु में होता है तो यात्रियों को बड़ी परेशानी हो जाती है. इसके बाद मुजफ्फरपुर शहर में आने के लिए ऑटो ही एकमात्र सहारा है. इसके लिए यात्री को मुख्य मार्ग पर आना होता है, जो रामदयालु स्टेशन से करीब आधा किलोमीटर दूर है.
200 से 250 तक लेते हैं मुजफ्फरपुर पहुंचाने का किराया
रामदयालु स्टेशन से मुजफ्फरपुर के अन्य जगहों पर जाने के लिए ऑटो चालक 200-250 रुपये तक वसूलते हैं. कोई और साधन नहीं होने के वजह से लोगों को ऑटो रिजर्व कर जाना मजबूरी है. लोकल यात्री सड़क मार्ग से गन्नीपुर होते कलमबाग चौक जाते हैं.
न पानी की व्यवस्था, न ही शौचालय की
रामदयालु स्टेशन पर दो शौचालय है और दो चापाकल हैं. लेकिन, दोनों का इस्तेमाल यात्री नहीं कर पा रहे हैं. शौचालय का गेट अभी तक नहीं खुला है. वहीं दोनों चापाकल ठप पड़े हैं. यात्री पानी लेने के लिए दूसरे मोहल्ले में जाते हैं. पिछले सप्ताह मुजफ्फरपुर कॉमर्शियल विभाग ने यहां निरीक्षण भी किया था. इसमें शौचालय बंद मिला था.
मुजफ्फरपुर जंक्शन पर प्लेटफॉर्म का अभाव होने के वजह से मेमू ट्रेन का आंशिक समापन रामदयालु में किया जा रहा है. प्लेटफॉर्म बढ़ाने के बाद उसे वहां से चलाया जायेगा. हालांकि, आंकड़ा के मुताबिक मुजफ्फरपुर से अधिक यात्री रामदयालु से ट्रेन पर से सफर करते हैं. इसको देखते हुए भी यह निर्णय लिया गया था.
राजेश कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्व मध्य रेल
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन