जिले के दो और मरीजों में डेंगू की पुष्टि
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Sep 2019 2:27 AM
मुजफ्फरपुर : जिले में दो और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है. एसकेएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने इसकी रिपोर्ट बुधवार को सिविल सर्जन को भेज दी है. रिपोर्ट के अनुसार, पारू के नूर आलम व गायघाट रामनगर के 18 वर्षीय जयवीर कुमार में बीमारी की पुष्टि हुई है. दोनों मुंबई में रह रहे थे. […]
मुजफ्फरपुर : जिले में दो और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है. एसकेएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने इसकी रिपोर्ट बुधवार को सिविल सर्जन को भेज दी है. रिपोर्ट के अनुसार, पारू के नूर आलम व गायघाट रामनगर के 18 वर्षीय जयवीर कुमार में बीमारी की पुष्टि हुई है. दोनों मुंबई में रह रहे थे. वहीं से बीमार होकर घर लौटे थे.
इन दोनों को मिला कर जिले में अब तक डेंगू के मरीजों की संख्या 12 हो गयी है. 12 मरीज मिलने के बाद भी फॉगिंग नहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू बचाव के लिए फॉगिंग नहीं करायी जा रही है. सभी 27 मशीनें पिछले कई माह से खराब पड़ी हैं. इसकी सूचना पटना मुख्यालय को दे दी गयी है. इधर, समस्तीपुर जिले से मंगायी गयी फॉगिंग मशीन भी खराब हो चुकी है. जनवरी से अबतक चिह्नित मरीजों के गांवों में फॉगिंग नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










