बच्चा चोर की अफवाह में शराब तस्कर को पीटा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : संगमघाट पुल के पास कोठियापुर गांव में कार से शराब डिलेवर करने पहुंचे तस्कर को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ कर जमकर पिटाई कर दी. कार का गेट खुलते ही उसमें शराब लदा देख असामाजिक तत्वों ने चालक को जख्मी कर दर्जनों शराब की बोतलें लूट लीं. शराब पकड़े जाने की सूचना पर […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : संगमघाट पुल के पास कोठियापुर गांव में कार से शराब डिलेवर करने पहुंचे तस्कर को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ कर जमकर पिटाई कर दी. कार का गेट खुलते ही उसमें शराब लदा देख असामाजिक तत्वों ने चालक को जख्मी कर दर्जनों शराब की बोतलें लूट लीं. शराब पकड़े जाने की सूचना पर पहुंची अहियापुर पुलिस तस्कर को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर थाना ले गयी. लोगों की पिटाई से जख्मी चालक का एसकेएमसीएच में इलाज कराया गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
पुलिस कार चालक से पूछताछ करने में जुट गयी है. कार में जब्त शराब की गिनती की जा रही है. कार से दिल्ली व बिहार का अलग अलग नंबर प्लेट मिले हैं. पुलिस को आशंका है कि शराब को हरियाणा से दिल्ली के रास्ते मुजफ्फरपुर लाया गया था. ग्रामीण राघवेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि उनका सड़क से सटे ही किराना दुकान है. दोपहर में एक व्यक्ति ने उनकी दुकान के आगे करीब दो-तीन घंटे से कार खड़ी कर रखा था. उसमें से दो महिलाएं उतर कर गांव में चली गयीं.
लोगों को शक हुआ कि बच्चा चोर गांव में आ गया है. शोर मचाने पर चालक कार को धीरे-धीरे आगे बढ़ाने लगा. इस पर ग्रामीणों का शक और गहरा गया. लोगों ने कार को घेर कर चालक को नीचे उतारा, गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें शराब रखा हुआ था. प्रभारी थानेदार नरेंद्र कुमार ने बताया कि कार चालक को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ कर पकड़ कर पुलिस को सौंपा है. कार में जब्त शराब की गिनती की जा रही है. चालक से पूछताछ कर तस्कर कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन