ePaper

कटरा के सब रजिस्ट्रार से मांगी 20 लाख रंगदारी

Updated at : 29 Aug 2019 2:10 AM (IST)
विज्ञापन
कटरा के सब रजिस्ट्रार से मांगी 20 लाख रंगदारी

रंगदारी मांगे जाने केबाद अधिकारी ने कार्यालय आना किया बंद कटरा :कटरा के मुफस्सिल सब रजिस्ट्रार मिथिलेश कुमार दास से उनके कार्यालय में घुस कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है. रंगदारी की रकम एक सप्ताह के अंदर नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी गयी है. घटना को लेकर उन्होंने कटरा […]

विज्ञापन

रंगदारी मांगे जाने केबाद अधिकारी ने कार्यालय आना किया बंद

कटरा :कटरा के मुफस्सिल सब रजिस्ट्रार मिथिलेश कुमार दास से उनके कार्यालय में घुस कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है. रंगदारी की रकम एक सप्ताह के अंदर नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी गयी है. घटना को लेकर उन्होंने कटरा निवासी मनीष चौधरी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.

उन्होंने पुलिस कोबताया है कि मंगलवार को अपने कार्यालय में बैठ कर जरूरी काम निबटा रहे थे. दोपहर करीब सवा तीन बजे मनीष चौधरी अपने तीन सहयोगियों के साथ वहां पहुंचे. इसके बाद पिस्टल निकाल कर उनके टेबल पर रख दिया. धमकी देते हुए उनसे 20 लाख की रंगदारी मांगी. एक सप्ताह के अंदर रंगदारी की रकम नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी. थानेदार सिकिंदर कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मनीष पर पूर्व से कई केस दर्ज है. आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी की जा रही है.

धमकी के बाद ऑफिस आना किया बंद, कार्य प्रभावित : रंगदारी की धमकी मिलने के बाद मिथिलेश कुमार दास काफी भयभीत है. वह और उनका परिवार दहशत में है. वह इतना भयभीत है कि प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए खुद थाने नहीं पहुंचे. कार्यालय के स्टॉप के माध्यम से थाने पर आवेदन भेज कर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसके बाद कार्यालय भी आना बंद कर दिया है. बुधवार को उनके कार्यालय नहीं आने से निबंधन कार्य प्रभावित रहा.उनके मोबाइल पर जब कॉल किया गया तो उन्होंने रिसीव नहीं किया.

कटरा इलाके में लगातार मांगी जा रही रंगदारी, व्यवसायी दहशत में : कटरा थाना क्षेत्र में हाल के दिनों लगातार व्यवसायियों, सरकारी कर्मियों व जनप्रतिनिधियों सेरंगदारी मांगी जा रही है. इससे वे लोग दहशत में है. कुछ दिन पूर्व कपड़ा व्यवसायी राम सकल चौधरी, चंदन कुमार, दरगाह चौक निवासी स्वर्ण व्यवसायी मुकेश साह, मोबाइल व्यवसायी सहित अन्य से रंगदारी मांगी गयी है. लेकिन कुछ घटना को छोड़ दिया जाये तो पुलिस की कार्रवाई सिफर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन