शराब की सूचना पर छापेमारी करने गयी पुलिस को घेरा, हंगामा

Updated at : 26 Aug 2019 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
शराब की सूचना पर छापेमारी करने गयी पुलिस को घेरा, हंगामा

बोचहां : सूचना के आधार पर गोपालपुर गोपाल के चकहाजी टोला में छापामारी करने गई पुलिस को स्थानीय महिलाओं ने घेरकर हंगामा किया. इस दौरान महिलाओं ने पुलिस से लिखवाया कि उनके घर शराब बरामदगी नहीं हुई है. गोपालपुर गोपाल के चकहाजी निवासी राजाराम राय के घर पर भारी मात्रा में शराब छुपे होने की […]

विज्ञापन

बोचहां : सूचना के आधार पर गोपालपुर गोपाल के चकहाजी टोला में छापामारी करने गई पुलिस को स्थानीय महिलाओं ने घेरकर हंगामा किया. इस दौरान महिलाओं ने पुलिस से लिखवाया कि उनके घर शराब बरामदगी नहीं हुई है. गोपालपुर गोपाल के चकहाजी निवासी राजाराम राय के घर पर भारी मात्रा में शराब छुपे होने की शिकायत पुलिस को मिली. इस पर सहायक थाना अध्यक्ष माया शंकर सिंह, दारोगा विवेकानंद सिंह के साथ पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची.

छापेमारी के क्रम में राजाराम राय के घर से शराब बरामद नहीं हुई. इस पर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये. पुलिस जीप को घेरकर हंगामा किया. लोगों का कहना था कि पुलिस बेवजह लोगों को परेशान करती है. आक्रोशित महिलाओं ने करीब एक घंटे तक हंगामा किया. हालांकि महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन