एफआइआर दर्ज कराने को पुलिसकर्मी की पत्नी और थानेदार में नोकझोंक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Aug 2019 8:20 AM
मुजफ्फरपुर : एटीएम फ्रॉड गिरोह की शिकायत दर्ज कराने के लिए बुधवार को ब्रह्मपुरा थाने पहुंची पुलिसकर्मी की पत्नी, उसके परिजन व थानेदार के बीच जमकर हंगामा हुआ. महिला व उसके दो परिजनों और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर कहासुनी हुई. हंगामे के कारण करीब आधा घंटे तक थाना परिसर में अफरा-तफरी मची रही. महिला ने […]
मुजफ्फरपुर : एटीएम फ्रॉड गिरोह की शिकायत दर्ज कराने के लिए बुधवार को ब्रह्मपुरा थाने पहुंची पुलिसकर्मी की पत्नी, उसके परिजन व थानेदार के बीच जमकर हंगामा हुआ. महिला व उसके दो परिजनों और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर कहासुनी हुई. हंगामे के कारण करीब आधा घंटे तक थाना परिसर में अफरा-तफरी मची रही. महिला ने वरीय पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत करने की बात कही. इसके बाद बीच-बचाव कर मामला शांत कराया गया. इसके बाद आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










