40 मिनट तक ब्लैक आउट रहा जिला

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर :अचानक मौसम के करवट लेने के बाद सोमवार की शाम चली तेज आंधी से जिले की बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गयी. शाम 7.52 बजे तेज आंधी शुरू हुई. इसके बाद ग्रिड से सावधानी बरतते हुए 7.52 में एक साथ पूरे जिले की बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया गया. लगभग 40 मिनट तक […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर :अचानक मौसम के करवट लेने के बाद सोमवार की शाम चली तेज आंधी से जिले की बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गयी. शाम 7.52 बजे तेज आंधी शुरू हुई. इसके बाद ग्रिड से सावधानी बरतते हुए 7.52 में एक साथ पूरे जिले की बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया गया. लगभग 40 मिनट तक तेज आंधी के साथ बारिश हुई. इस दौरान शहर सहित जिले के ग्रामीण इलाका पूरी तरह ब्लैक आउट हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
हालांकि, साढ़े आठ बजे के बाद जब हवा का रफ्तार कमा. इसके बाद बारी-बारी से सभी 33 केवीए फीडर को ग्रिड से चालू किया गया. कांटी व नया टोला फीडर के ब्रेक डाउन होने के कारण देर रात तक को फॉल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल किया गया.
आज छह घंटे गुल रहेगी खबड़ा दक्षिण टोला की बिजली : खबड़ा दक्षिण टोला की बिजली मंगलवार को छह घंटे तक गुल रहेगी. खबड़ा मंदिर के पास जो ट्रांसफॉर्मर लगा है, एनबीपीडीसीएल की ओर से उसकी क्षमता बढ़ायी जायेगी.इस कारण सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली पूरी तरह गुल रहेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन