तीन महिलाओं ने लोन का लालच दे तीन सौ महिलाओं को ठगा, जानें पूरा मामला

मुजफ्फरपुर : लोन दिलाने का लालच देकर तीन महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी तीन सौ महिलाओं से दो करोड़ रुपये से अधिक ठग कर फरार हो गयीं. इसकी जानकारी मिलते ही मंगलवार को समूह की महिलाएं आक्रोशित हो गयीं. अपने परिवार के साथ उन्होंने तीनों आरोपित महिलाओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कच्ची-पक्की […]
मुजफ्फरपुर : लोन दिलाने का लालच देकर तीन महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी तीन सौ महिलाओं से दो करोड़ रुपये से अधिक ठग कर फरार हो गयीं. इसकी जानकारी मिलते ही मंगलवार को समूह की महिलाएं आक्रोशित हो गयीं. अपने परिवार के साथ उन्होंने तीनों आरोपित महिलाओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कच्ची-पक्की चौक को जाम कर तीन घंटे तक हंगामा किया.
उन्होंने राहगीरों से भी मारपीट की. कच्ची-पक्की-समस्तीपुर मार्ग पर आगजनी की. इस दौरान वाहनों में महिलाओं ने तोड़-फोड़ भी की. हंगामे की वजह से कच्ची-पक्की समस्तीपुर मार्ग, कच्ची-पक्की पदमौल मार्ग, रामदयालु मार्ग, अघोरिया बाजार मार्ग पूरी तरह जाम हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










