मुजफ्फरपुर बाढ़ : 200 गांव प्रभावित, घरों में घुसा पानी तो नाव को ही बना लिया किचेन

मुजफ्फरपुर : नेपाल के पानी से जिले में बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है. नदियों ने तबाही मचानी शुरू कर दी है. आठ प्रखंड के 200 गांव बाढ़ की चपेट में आ गये हैं. औराई, कटरा में हालात बिगड़ गये हैं. जिले के कटरा, औराई और गायघाट प्रखंड में बाढ़ की भयावह स्थिति को […]
मुजफ्फरपुर : नेपाल के पानी से जिले में बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है. नदियों ने तबाही मचानी शुरू कर दी है. आठ प्रखंड के 200 गांव बाढ़ की चपेट में आ गये हैं. औराई, कटरा में हालात बिगड़ गये हैं. जिले के कटरा, औराई और गायघाट प्रखंड में बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए डीएम आलोक रंजन घोष ने अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है. मौसम विभाग से भारी बारिश की सूचना को लेकर सभी अंचलाधिकारी को क्षेत्र में चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिये हैं.
कटरा, औराई, गायघाट, बोचहां, मुशहरी, मीनापुर, कांटी एवं बंदरा की 75 पंचायतों में बाढ़ के पानी सें घिरा हुआ है. 3.5 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित है. जिला बाढ़ कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार बूढ़ी गंडक नदी का जल स्तर स्थिर बना हुआ है. लेकिन लखनदेई नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है. इससे औराई व कटरा में स्थिति खराब बनी हुई है. बाढ़ग्रस्त इलाके 88 नाव एवं एक दर्जन से अधिक मोटर बोट परिचालन कराया जा रहा है. बाढ़ पीड़ित परिवार को भोजन उपलब्ध कराने के लिए 29 जगहों पर सामुदायिक किचेन की व्यवस्था की गयी है. इसमें दो टाइम भोजन दिया जा रहा है.
38 हजार हेक्टेयर जमीन जलमग्न
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




