करजा में सीएसपी से दो लाख की लूट फायरिंग कर भाग रहा बदमाश धराया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दुस्साहस. दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने की चार राउंड फायरिंग मड़वन : करजा थाना क्षेत्र के चैनपुर विशुनपुर स्थित सेंट्रल बैंक के सीएसपी शाखा से शनिवार की दोपहर दो लाख पांच हजार रुपये अपराधियों ने लूट लिये. पांच बाइक पर सवार नौ अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. पहले पांच अपराधी बैंक के अंदर […]
विज्ञापन
दुस्साहस. दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने की चार राउंड फायरिंग
मड़वन : करजा थाना क्षेत्र के चैनपुर विशुनपुर स्थित सेंट्रल बैंक के सीएसपी शाखा से शनिवार की दोपहर दो लाख पांच हजार रुपये अपराधियों ने लूट लिये. पांच बाइक पर सवार नौ अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. पहले पांच अपराधी बैंक के अंदर घुसे थे. वहीं चार अपराधी सड़क पर ही खड़े थे.
बताया जाता है कि अपराधी ने ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक कुमोद कुमार, कर्मी हरेंद्र कुमार व संजीव कुमार को पिस्टल दिखाकर बैग में रखे दो लाख पांच हजार रुपये लूट लिया. संचालक चैनपुर विशुनपुर के हैं. घटना के दौरान ग्राहक भी अंदर में थे. लेकिन पिस्टल के भय से सभी सहम गये. आसपास के लोगों की भीड़ जुटने पर अपराधियों ने चार राउंड गोली फायर कर दहशत फैला दिया.
लूटने के बाद सभी अपराधी बड़कागांव जाने वाले रास्ते की ओर फरार हो गये. संचालक व ग्राहक के पांच मोबाइल सहित दो लैपटॉप भी लूट लिया. बैंक कर्मियों ने इसकी सूचना करजा थाना को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की. करजा थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है.
इधर, देवरिया पुलिस ने विसुनपुर सरैया चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान सीएसपी लूट कांड को अंजाम देकर भाग रहे मनीष कुमार को पकड़ लिया. वह पैंगबरपुर का रहने वाला है. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार राय ने बताया कि मनीष देवरिया थाना क्षेत्र के चौधरी टोला निवासी अपने एक रिश्तेदार के यहां छुपने जा रहा था.
उसके पास से अपाचे बाइक व मोबाइल बरामद हुआ है.उसे करजा पुलिस के हवाले कर दिया गया है. उससे पूछताछ के बाद चार और को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










