गुस्साये लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर/मड़वन : वाजितपुर कोदरिया गांव में बिजली नहीं रहने से आक्रोशित लोगों ने सदर थाना क्षेत्र के गोल पोखर के समीप शनिवार को एक घंटे तक सड़क जाम कर दिया. जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गयी. लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. आक्रोशित लोगों ने बताया कि […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर/मड़वन : वाजितपुर कोदरिया गांव में बिजली नहीं रहने से आक्रोशित लोगों ने सदर थाना क्षेत्र के गोल पोखर के समीप शनिवार को एक घंटे तक सड़क जाम कर दिया. जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गयी. लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
आक्रोशित लोगों ने बताया कि बारिश के कारण वाजितपुर गांव में पेड़ टूट कर बिजली के तार पर गिर गया. इससे गांव के करीब 200 घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी. उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर बिजली चालू कराने का अनुरोध किया. लेकिन, वे लोग टाल मटोल करने लगे. इससे नाराज होकर लोगों ने जाम कर दिया.
इधर, जाम की सूचना मिलने पर सदर थानेदार राजेश्वर प्रसाद ने मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया. उन्होंने मौके पर से ही बिजली विभाग के अधिकारियों को कॉल कर बिजली की समस्या व जाम करने के मामले से अवगत कराया. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने जाम समाप्त कर दिया. इसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने गांव में पहुंच कर बिजली के टूटे तार को मरम्मत करने का काम शुरू किया. देर शाम तक बिजली आपूर्ति चालू करने की कवायद जारी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










