ePaper

सुबह आठ बजे से बंद रहेगी नया टोला फीडर की बिजली

Updated at : 05 Jul 2019 2:25 AM (IST)
विज्ञापन
सुबह आठ बजे से बंद रहेगी नया टोला फीडर की बिजली

श्रावणी मेला से पहले फीडर का मेंटेनेंस मुजफ्फरपुर : श्रावणी मेले की तैयारी के मद्देनजर बिजली कंपनी लगातार शहरी क्षेत्र के फीडरों की मेंटेनेंस में जुटी है. बिजली कंपनी एनबीपीडीसीएल शुक्रवार को 33 केवीए नया टोला फीडर की विद्युत आपूर्ति को बंद कर मेंटेनेंस का काम करेगी. इसलिए सुबह आठ से 11 बजे तक आपूर्ति […]

विज्ञापन

श्रावणी मेला से पहले फीडर का मेंटेनेंस

मुजफ्फरपुर : श्रावणी मेले की तैयारी के मद्देनजर बिजली कंपनी लगातार शहरी क्षेत्र के फीडरों की मेंटेनेंस में जुटी है. बिजली कंपनी एनबीपीडीसीएल शुक्रवार को 33 केवीए नया टोला फीडर की विद्युत आपूर्ति को बंद कर मेंटेनेंस का काम करेगी. इसलिए सुबह आठ से 11 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी. इससे नया टोला फीडर से जुड़े गन्नीपुर, कलमबाग चौक, अघोरिया बाजार चौक के पश्चिम का भाग, पंखा टोली, मोतीझील, सदर अस्पताल, नया टोला, चंद्रलोक चौक, हरिसभा चौक, कल्याणी, अमर सिनेमा रोड, जवाहर लाल रोड, तिलक मैदान, सरैयागंज टावर, कंपनीबाग, स्टेशन रोड, प्रोफेसर कॉलोनी, शनिचरा स्थान, स्पीकर से लेकर दामुचक चौक का इलाका प्रभावित रहेगा. गुरुवार को मिस्कॉट, चंदवारा, एमआईटी व सिकंदरपुर फीडर को मेंटेनेंस के लिए बंद किया गया था.
दोपहर एक बजे तक गुल थी बिजली
गुरुवार को 11 बजे तक लगभग आधे शहर की बिजली बंद कर मेंटनेंस की सूचना बिजली कंपनी द्वारा लोगों को दी गयी थी, लेकिन दोपहर एक बजे तक मेंटनेंस का काम चलता रहा. इस कारण सुबह आठ बजे से गुल बिजली दोपहर एक बजे तक बंद रहने से प्रभावित मुहल्लेवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इस भीषण गर्मी में बिजली-पानी के लिए उपभोक्ता छटपटाते रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन