छेड़खानी के विरोध पर हथौड़ी में कुदाल से हमला कर हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2019 3:27 AM

विज्ञापन

हथौड़ी : छेड़खानी का विरोध करने पर थाना क्षेत्र के नरहर निवासी मुसाफिर सहनी (55) की हत्या सहिल्ला रामपुर चौर में कर दी गयी. हथौड़ी हाट बाजार से आने के दौरान गांव के ही अरुण सहनी ने कुदाल से सिर पर वार कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना शाम पांच […]

विज्ञापन

हथौड़ी : छेड़खानी का विरोध करने पर थाना क्षेत्र के नरहर निवासी मुसाफिर सहनी (55) की हत्या सहिल्ला रामपुर चौर में कर दी गयी. हथौड़ी हाट बाजार से आने के दौरान गांव के ही अरुण सहनी ने कुदाल से सिर पर वार कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना शाम पांच बजे के आसपास की है. आसपास के खेत में बकरी चरा रहे लोगों ने आरोपित को देख लिया.

उन्होंने घटना की सूचना मुसाफिर के परिजनों को दी. जब तक वह घटनास्थल पर पहुंचते तब तक आरोपी फरार हो चुका था. सूचना पर हथौड़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. हथौड़ी थानाध्यक्ष राजपत कुमार ने

बताया कि प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि दोपहर को आरोपित अरुण ने मुसाफिर के परिजनों के साथ छेड़खानी की थी. जब उसे शिकायत मिली तो उसने अरुण को दो तीन थप्पड़ जड़ दिया. उसके बाद वह हाट चला गया. वापस लौटने के दौरान उस पर अरुण ने हमला बोल दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन