एक सबमर्सिबल पंप से 250 घरों में पानी का कनेक्शन

मुजफ्फरपुर : पेयजल संकट की भीषण समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत देने वाली खबर है. सरकार ने जलापूर्ति की दीर्घकालीन योजना की जगह अब पांच एचपी के एक सबमर्सिबल पंप लगा उसके आसपास के मुहल्ला में पड़ने वाले 250 घरों में पानी कनेक्शन करने का निर्देश दिया है. इस काम को तेजी […]
मुजफ्फरपुर : पेयजल संकट की भीषण समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत देने वाली खबर है. सरकार ने जलापूर्ति की दीर्घकालीन योजना की जगह अब पांच एचपी के एक सबमर्सिबल पंप लगा उसके आसपास के मुहल्ला में पड़ने वाले 250 घरों में पानी कनेक्शन करने का निर्देश दिया है. इस काम को तेजी से प्रारंभ करना है. मार्च 2020 तक शहर के सभी घरों में सीएम सात निश्चय ‘हर-घर, नल-जल’ योजना के तहत पानी का कनेक्शन करना अनिवार्य कर दिया गया है. शनिवार को इस संबंध में नगर आयुक्त को वीसी के माध्यम से योजना पर काम कराने को लेकर दिशा-निर्देश मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




