मुजफ्फरपुर पहुंची एसपीजी की टीम

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर शुक्रवार को एसपीजी की टीम शहर पहुंच गयी है. टीम में करीब दो दर्जन एसपीजी के अफसर हैं. कार्यक्रम के 48 घंटे पहले सुरक्षा में लगे उनका कारकेट भी मुजफ्फरपुर पहुंच जायेगा. इसके बाद सुरक्षा को लेकर रिहर्सल होगा. विभिन्न स्तरों पर सुरक्षा को लेकर एसपीजी […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर शुक्रवार को एसपीजी की टीम शहर पहुंच गयी है. टीम में करीब दो दर्जन एसपीजी के अफसर हैं. कार्यक्रम के 48 घंटे पहले सुरक्षा में लगे उनका कारकेट भी मुजफ्फरपुर पहुंच जायेगा. इसके बाद सुरक्षा को लेकर रिहर्सल होगा. विभिन्न स्तरों पर सुरक्षा को लेकर एसपीजी की टीम और स्थानीय पुलिस पदाधिकारी पताही हवाई अड्डा से लेकर आसपास के क्षेत्र में रिहर्सल करेगी. इसके बाद तय किया होगा कि पीएम की सुरक्षा में कौन पदाधिकारी कहां तैनात रहेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

वहीं, पीएम की सभा के दौरान एनएच-102 पर भगवानपुर से पकड़ी के बीच आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा. इस दौरान वैकल्पिक व्यवस्था करने की जिम्मेदारी ट्रैफिक डीएसपी को दी गयी है. सुरक्षा को लेकर मुख्यालय व दूसरे जिलों से भी सुरक्षा बल को बुलाया गया है. सुरक्षा के लिहाज से पताही हवाई अड्डा को सील कर दिया है. हेलीपैड बनाने वाले मजदूरों के सत्यापन व जांच की जा रही है. हवाई अड्डा के आसपास के गांवों पर नजर रखी जा रही है.

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डॉक्टरों की तैनाती

पीएम की सभा के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग भी अपनी तैयारी कर रहा है. आपात स्थिति से निपटने के लिए विभाग ने एक दर्जन डॉक्टर व पारा मेडिकल स्टाफ की तैनाती की है. सर्जनों की विशेष टीम बनायी जा रही है. एसकेएमसीएच में विशेष आईसीयू, ऑपरेशन थियेटर व वार्ड को तैयार रखा गया है.इन वार्डों में सीनियर विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ नर्सों की ड्यूटी लगायी गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन