शराबी पिता को पुत्र ने किया पुलिस के हवाले

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थानाक्षेत्र के सलेमपुर गांव में शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में शराबी पिता को पुत्र ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर शराब पीने की पुष्टि हुई है. शराबी पिता की पहचान थानाक्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी भिखारी सहनी के रूप में […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थानाक्षेत्र के सलेमपुर गांव में शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में शराबी पिता को पुत्र ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर शराब पीने की पुष्टि हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शराबी पिता की पहचान थानाक्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी भिखारी सहनी के रूप में की गयी. इस बाबत पुत्र संजय कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने बताया कि बुधवार को भाई के पुत्री की शादी होनी है. बरात के स्वागत की तैयारी की जा रही थी. इसी दौरान उसके पिता भिखारी सहनी शराब के नशे में परिवार के लोगों के साथ गाली-गलौज कर रहे थे.

मना करने पर जान मारने की नीयत से चाकू लेकर चला रहे थे. तंग आकर पुलिस को सूचना दी गयी. इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

सामाजिक दबाव के बाद गया छुड़ाने : इधर, गांव में सामाजिक दबाव मिलने पर शिकायतकर्ता पुत्र संजय कुमार ने शाम में थाना पहुंच पिता को छोड़ने की गुहार लगायी. लेकिन ओपी में तैनात पुलिस ने शराबी पिता को छोड़ने से इनकार कर दिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन